
New Delhi, 24 जून . India और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक की हैं. इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को गहरा करने पर बातचीत की गई. यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ओर से Wednesday को दी गई.
Union Minister गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि एंबेसडर जेमिसन ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह कई बैठक हुई हैं.
इसमें भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही दोंनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को गहरा करने के रास्ते तलाशे गए.”
उन्होंने आगे कहा कि मैं एंबेसडर ग्रीर के नेतृत्व और हमारी बातचीत को रचनात्मक और प्रगतिशील ढंग से आगे बढ़ाने में दोनों टीमों के लगातार प्रयासों की सराहना करता हूं.
इससे पहले Tuesday को गोयल ने ग्रीर और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की और एक संतुलित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर चर्चा की.
गोयल ने कहा कि India और अमेरिका के बीच एक मजबूत और बढ़ती हुई आर्थिक साझेदारी है.
मंत्री ने पोस्ट किया, “हमने 7 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुरूप, एक संतुलित और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते की बातचीत को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा की.”
India और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे नए आर्थिक अवसर खुल सकते हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत हो सकते हैं.
इससे पहले एक पोस्ट में ग्रीर का India में स्वागत करते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लिखा था कि अपने महत्वाकांक्षी व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आपका यहां स्वागत है. हम एक मजबूत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे और अमेरिका-India आर्थिक साझेदारी और भी मजबूत होगी.
इससे पहले Monday को गोर ने कहा था कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर New Delhi में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे. इन बैठकों का उद्देश्य अगले महीने लागू होने वाली महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना है.
–
एबीएस