भारत ने जहाज रीसाइक्लिंग में नंबर 1 का खिताब लक्ष्य से पांच वर्ष पहले हासिल किया, वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक हुई

New Delhi, 11 अगस्त . India ने दुनिया में अग्रणी जहाज रीसाइक्लिंग राष्ट्र बनने का लक्ष्य मैरीटाइम इंडिया विजन (एमआईवी) 2030 के तहत निर्धारित समय से पांच साल पहले अर्जित कर लिया है. साथ ही, वैश्विक बाजार में देश की हिस्सेदारी 35.4 प्रतिशत हो गई है. यह जानकारी Tuesday को जारी की गई Governmentी फैक्टशीट में दी गई.

Governmentी फैक्टशीट में दी गई जानकारी में कहा गया कि India के जहाज रीसाइक्लिंग सेक्‍टर में हाल के वर्षों में निरंतर वृद्धि देखी गई है. व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, India 2025 में जहाज रीसाइक्लिंग में विश्व स्तर पर पहले स्थान पर रहा. वैश्विक जहाज रीसाइक्लिंग में India की हिस्सेदारी 2024 में 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई. यह देश के समुद्री और औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

India में जहाज रीसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 में 1.86 मिलियन सकल टन (जीटी) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन जीटी हो गई. यह रीसाइक्लिंग मात्रा में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. यह वृद्धि India की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है और वैश्विक बाजार में भारतीय जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दिखाती है.

फैक्टशीट में आगे कहा गया कि Gujarat में अलंग-सोसिया शिप रीसाइक्लिंग क्लस्टर India की रीसाइक्लिंग क्षमता की रीढ़ है. इसे दुनिया के सबसे बड़े जहाज रीसाइक्लिंग हब के रूप में मान्यता प्राप्त है. यह क्लस्टर India की जहाज रीसाइक्लिंग गतिविधि का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा है. इसकी वार्षिक रीसाइक्लिंग क्षमता लगभग 6 मिलियन जीटी है.

अलंग में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए बिना प्रति वर्ष लगभग 3.50 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) इस्पात का उत्पादन किया जाता है. यह अधिकृत जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड, डाउनस्ट्रीम स्टील री-रोलिंग मिलों और अपशिष्ट प्रबंधन बुनियादी ढांचे द्वारा समर्थित है. पिछले कुछ वर्षों में, क्लस्टर का व्यापक आधुनिकीकरण हुआ है और यह वैश्विक जहाज रीसाइक्लिंग बाजार के साथ India के प्राइमरी इंटरफेस का प्रतिनिधित्व करता है.

फैक्टशीट में बताया गया कि India का लक्ष्य अपनी जहाज रीसाइक्लिंग क्षमता को लगभग दोगुना करके लगभग 9 मिलियन लाइट डिस्प्लेसमेंट टन (एलडीटी) करना है. यह विस्तार अलंग शिप रीसाइक्लिंग यार्ड के नियोजित विकास के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा. भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है. यह योजना बुनियादी ढांचे में सुधार और जहाज रीसाइक्लिंग बाजार में India की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने पर केंद्रित है.

इसके अतिरिक्त, अलंग-सोसिया शिप रीसाइक्लिंग यार्ड में सुरक्षा प्रशिक्षण और श्रम कल्याण संस्थान ने कुल मिलाकर 1.5 लाख से अधिक श्रमिकों को प्रशिक्षित किया है. प्रशिक्षण में व्यावसायिक सुरक्षा, खतरनाक सामग्री प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया शामिल है. इसके अलावा, India के पास कोलकाता में अमर लौह उद्योग में और केरल में स्टील इंडस्ट्रियल्स केरल लिमिटेड (सिल्क) में एक और जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड है.

एबीएस

Leave a Comment