
दामोह, 14 मई . Madhya Pradesh के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार Thursday को ट्रेन से दामोह पहुंचे, जहां उन्होंने दो मंजिला जेल बैरक का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की.
इस दौरान दामोह के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि दामोह की जिला जेल में डबल मंजिला बैरक का लोकार्पण हुआ है. कैदियों का मानवीय पक्ष होता है. उसे ध्यान में रखते हुए Government ने जेलों में सुविधाओं को ठीक करने का फैसला लिया है. जेल में बंद कैदी भी समाज का हिस्सा हैं, और वे किसी कारण से यहां पहुंच गए हैं.
उन्होंने कहा कि जेलों में शिक्षा की भी सुविधाएं दी जा रही हैं. आने वाले समय में हम कैदियों के जीवन में और सुधार लाने के लिए Government के जो संकल्प हैं, उनके अनुसार काम करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है. इसके पीछे बड़ा संदेश यही है कि लोकल चीजों को बढ़ावा दें. इससे देश के लोगों को फायदा होगा. इससे रोजगार बढ़ेगा और आत्मनिर्भर India को और आगे बढ़ाएंगे.
इंदर सिंह परमार ने कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री Prime Minister थे, तब देश में खाद्य संकट आया था. तब वह कटोरा लेकर किसी देश के पास नहीं गए थे. उन्होंने अपने देश के लोगों में आत्मविश्वास पैदा किया था. उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था. उन्होंने देशवासियों से भी अपील की थी कि लोग सप्ताह में एक दिन उपवास करें. तब लोगों ने सहयोग किया और देश इस संकट से बाहर निकल आया.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की अपील का बड़ा उदाहरण गैस सब्सिडी है. उनकी एक अपील पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी थी. इसका फायदा गरीबों को मिला था. अब जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनिया प्रभावित हुई है और हम भी इससे प्रभावित हुए हैं, इसीलिए Prime Minister Narendra Modi ने ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील की है. इससे India पर दबाव कम होगा.
इंदर सिंह परमार ने कहा कि कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और ईंधन बचाने में अपना सहयोग दें.
बता दें कि Prime Minister Narendra Modi की अपील के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार ट्रेन के जरिए दामोह पहुंचे थे और लोगों से भी अपील की कि जितना हो सके, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.
–
एएमटी/डीकेपी