
नैरोबी, 15 अगस्त . केन्या में इंडिया हाउस में India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भारतीय समुदाय और India के मित्रों सहित 1200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.
केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी, “India @80 का उत्सव. नैरोबी स्थित इंडिया हाउस में India का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभक्ति उत्साह के साथ मनाया गया. उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र के नाम President का संदेश पढ़ा. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया. इस समारोह में भारतीय समुदाय के 1,200 से अधिक सदस्य और India के मित्र शामिल हुए.”
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह के दौरान इस राष्ट्रीय गीत का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण और सामूहिक गायन किया गया.
इसके इतिहास, विरासत और India के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई.
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की रौनक बढ़ाई.
इस बीच, बहरीन में भी 1000 से अधिक भारतीय समुदाय के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया.
भारतीय दूतावास ने एक्स पर बताया, “बहरीन में India के राजदूत विनोद के. जैकब ने भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराकर India के 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया. बहरीन के विभिन्न हिस्सों से आए 1,000 से अधिक भारतीय समुदाय के सदस्य एकता, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ इस समारोह में शामिल हुए.”
राजदूत जैकब ने President द्रौपदी मुर्मू का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर सुनाया. इसके बाद उन्होंने भारतीय समुदाय से “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया.
फ्रांस में India के राजदूत संजीव सिंगला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर भारतीय दूतावास ने “सूर्य पथ तिरंगा” अभियान में भाग लिया. यह एक वैश्विक रिले अभियान है, जिसके तहत भारतीय तिरंगा दुनिया भर के भारतीय मिशनों और राजनयिक कार्यालयों तक पहुंचाया जाता है, जो राष्ट्रीय गर्व और एकता का प्रतीक है.
फ्रांस में आयोजित समारोह में ‘वंदे मातरम्’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई. साथ ही, पेरिस के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के शिक्षकों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस मौके पर फ्रांस में आयोजित ‘India को जानिए’ क्विज के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया.
–
एएमटी/डीकेपी