
Mumbai , 27 जनवरी . भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने कट्टरपंथी गतिविधियां, अवैध घुसपैठ और Police-गठजोड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. देश का आर्थिक राजधानी Mumbai में Tuesday को समाचार एजेंसी से खास बातचीत में उन्होंने दावा कि देश में कट्टरपंथी हिंसा लगातार बढ़ रही है, जिसमें खास तौर पर बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की भूमिका सामने आ रही है.
किरीट सोमैया ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मुसलमानों द्वारा मंदिरों के अंदर पूजा करने की घटनाएं सामने आई हैं, जो सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि Maharashtra के कोल्हापुर जिले में स्थित ऐतिहासिक पन्हालागढ़ किले के भीतर बने एक मंदिर में भी इसी तरह की घटना सामने आई है. इस मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने कोल्हापुर के जिला कलेक्टर और Police अधीक्षक (एसपी) से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है.
भाजपा नेता ने आगे कहा कि यह केवल धार्मिक स्थलों तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी गिरोहों और कुछ स्थानीय तत्वों के बीच गठजोड़ उजागर हो रहा है. किरीट सोमैया के अनुसार, बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं और इसे उन्होंने लैंड जिहाद करार दिया.
Mumbai के चेंबूर इलाके का जिक्र करते हुए किरीट सोमैया ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि आरसीएफ Police स्टेशन के चार Police अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी गैंग के साथ मिलीभगत कर लाखों रुपए का सोना और नकदी लेकर आरोपियों को छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक गहरी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. सोमैया ने बताया कि वह स्वयं इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहे हैं और आरसीएफ Police स्टेशन पहुंचेंगे.
भाजपा नेता ने आगे कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषी Police अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए.
–
पीएसके