विक्रम मिस्री और हुआ चुनयिंग की वार्ता, सीमा शांति के साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों पर भी हुई चर्चा

बीजिंग, 27 जुलाई . विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन की आध‍िकार‍िक यात्रा के दौरान Monday को चीन की विदेश उप मंत्री हुआ चुनयिंग से मुलाकात की. इस वार्ता के दौरान भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को स्वीकार किया गया.

चीन में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन की विदेश उप मंत्री हुआ चुनयिंग से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने भारत-चीन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की. उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की उस सोच को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें India और चीन को एक-दूसरे के साझेदार और विकास के अवसरों में सहयोगी बताया गया है. इसमें व्यापार और आर्थिक संबंधों, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए आपसी लाभ वाले कदम शामिल हैं. दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को माना.”

इससे पहले Monday को बीजिंग में विदेश सचिव मिस्री ने चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन Political सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की समिति के उप महासचिव होंग लियांग से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने Political स्तर पर और आम लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन Political सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की समिति के उप महासचिव होंग लियांग से मुलाकात की. दोनों ने Political और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.”

विदेश सचिव मिस्री ने Monday को चीन की आधिकारिक यात्रा की शुरुआत चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सन हैयान से मुलाकात के साथ की.

भारतीय दूतावास ने बताया, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सन हैयान से मुलाकात के साथ की. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नेताओं के दिशा-निर्देशों को लागू करने के तरीकों पर चर्चा की. इसमें दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाना और Political, लोगों के बीच, शैक्षणिक तथा थिंक-टैंक स्तर के संपर्क को बढ़ावा देना शामिल है.”

एवाई/एबीएम

Leave a Comment