
New Delhi, 17 जून . रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने Wednesday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में India ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव देखा है.
सुरक्षित India के 12 साल का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर जैसी निर्णायक कार्रवाइयों तक, India ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि उसकी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. साथ ही, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के हमारे संकल्प ने स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत किया है. हमारी सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक बनाया है और जमीन, समुद्र, हवा, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्रों में हमारी तैयारी को बेहतर किया है. पिछले 12 वर्षों का सफर एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और अधिक आत्मविश्वास से भरे India को दर्शाता है जो अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने के लिए तैयार है.
वहीं, Union Minister अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मोदी Government के 12 वर्षों में हमारे देश को एक ऐसे मजबूत गढ़ के तौर पर फिर से खड़ा किया गया है जो नागरिकों की रक्षा करता है और दुश्मनों को भी तबाह कर देता है. चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्रवाई से सीमा पार के दुश्मनों का जवाब देना हो, अनुच्छेद 370 को हटाना हो, नक्सलवाद को खत्म करना हो, या पूर्वोत्तर में 12 से ज्यादा समझौतों के जरिए आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना हो. India ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की ऐसी मिसालें पेश की हैं जिसकी दुनिया तारीफ करती है.
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पिछले 12 वर्षों में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की सुरक्षा नीति में सावधानी के बजाय दृढ़ संकल्प की भावना आई है. जिसका आधार आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ और निर्णायक कार्रवाई है. सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर बालाकोट तक, India ने अपनी जवाबी कार्रवाई के तरीके को नए सिरे से परिभाषित किया है. साथ ही मजबूत सीमाएं, आधुनिक सेना और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देने से हमारी तैयारी और बेहतर हुई है. यह बदलाव एक ‘नए भारत’ को दर्शाता है, जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आत्मविश्वास से भरा, सक्षम और दृढ़ संकल्पित है.
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हमारे देश ने 2014 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिकों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक निर्णायक परिवर्तन का अनुभव किया है. सुरक्षित India के 12 साल के इस दौर में Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और जन-केंद्रित नीतियों ने सुरक्षा को विकास की आधारशिला बनाते हुए हर नागरिक में विश्वास और स्थिरता की भावना को सुदृढ़ किया है. सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक शांति, आधुनिक रक्षा क्षमताओं और तकनीकी सशक्तीकरण से जुड़ी पहलों ने देश को अधिक सुरक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाया है. पिछले बारह वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णायक कदमों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण ने India की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी है.
सैनी ने आगे लिखा कि डिजिटल निगरानी, साइबर सुरक्षा ढांचे और खुफिया समन्वय में सुधार ने संभावित खतरों से निपटने की क्षमता को और प्रभावी बनाया है. आधुनिक अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास और रणनीतिक परियोजनाओं ने सुरक्षा को सुदृढ़ किया है तथा स्थानीय विकास को भी गति दी है. एक सुरक्षित वातावरण ने आर्थिक गतिविधियों, निवेश और नवाचार के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार की हैं. आज India एक ऐसा राष्ट्र बनकर उभरा है जो अपनी सुरक्षा को लेकर सजग, सक्षम और निर्णायक है. यही सुरक्षित India आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित India के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
–
डीकेएम/एएस