‘प्रॉमिस मी, अमेरिका’ में जो बाइडेन ने बताई चुनाव से हटने की असली वजह, नवंबर में होगी प्रकाश‍ित

वॉशिंगटन, 15 जुलाई . अमेरिका के पूर्व President जो बाइडेन नवंबर में अपनी किताब (संस्मरण) जारी करेंगे. इस किताब में उन्होंने व्हाइट हाउस में बिताए अपने चार वर्षों का अनुभव साझा किया है. साथ ही, 2024 के President चुनाव की दौड़ से हटने के पीछे के बारे में भी लिखा है.

इस किताब का नाम ‘प्रॉमिस मी, अमेरिका’ है. इसे 17 नवंबर को लिटिल, ब्राउन एंड कंपनी प्रकाशित करेगी. यह किताब अभी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.

बाइडेन ने social media पर लिखा, “मैंने President के तौर पर अपने समय पर एक किताब लिखी है. इसका नाम ‘प्रॉमिस मी, अमेरिका’ है. यह 17 नवंबर को आ रही है और अभी से प्री-ऑर्डर की जा सकती है.”

किताब में उनके President चुनाव अभियान, President के रूप में उनका कार्यकाल, दूसरी बार चुनाव लड़ने का फैसला और बाद में चुनाव से हटने के निर्णय के बारे में विस्तार से बताया गया है.

प्रकाशक के मुताबिक, यह किताब बाइडेन के President कार्यकाल की चुनौतियों, उपलब्धियों, दुखद पलों और सफलताओं का खुलकर बयान करती है. उनके अनुसार, यह अमेरिका के इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौरों में से एक था.

20 जनवरी 2021 को President पद संभालने के समय अमेरिका कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था. देश 6 जनवरी के कैपिटल हमले, कोविड-19 महामारी और कमजोर होती अर्थव्यवस्था के असर से बंटा हुआ था.

किताब में बताया गया है कि बाइडेन ने देश को फिर से एकजुट करने, Governmentी संस्थाओं पर लोगों का भरोसा वापस लाने और यह दिखाने की कोशिश की कि लोकतंत्र अब भी लोगों के लिए काम कर सकता है.

बाइडेन ने किताब में अपनी Government के कई बड़े कामों का भी ज‍िक्र किया है. इनमें अरबों डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम, अमेरिका में फिर से मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश, स्वास्थ्य सेवाओं की लागत कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बनाए गए कानून शामिल हैं.

उन्होंने अपनी आर्थिक नीति के बारे में भी लिखा है, जिसे वह अक्सर ‘मध्यम वर्ग से शुरुआत करके नीचे तक सभी को फायदा पहुंचाने वाली अर्थव्यवस्था’ बताते थे.

विदेश नीति पर भी बाइडेन अपने अनुभव साझा करेंगे. वह बताएंगे कि अमेरिका ने अपने पुराने सहयोगी देशों के साथ रिश्ते कैसे मजबूत किए, नाटो को कैसे आधुनिक बनाया और रूस के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय देशों का गठबंधन कैसे तैयार किया.

किताब का सबसे अहम हिस्सा President चुनाव से हटने के उनके फैसले पर होगा.

प्रकाशक का कहना है कि बाइडेन पहली बार विस्तार से बताएंगे कि चुनाव से हटने का फैसला लेना उनके लिए कितना मुश्किल और भावनात्मक था. उन्होंने अपने निजी Political लक्ष्य से ऊपर अपनी पार्टी और देश के हित को रखा.

21 जुलाई 2024 को, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बहस में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडेन ने President चुनाव की दौड़ से हटने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने उपPresident कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया.

जो बाइडेन 2021 से 2025 तक अमेरिका के 46वें President रहे.

व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले उन्होंने 36 साल तक डेलावेयर राज्य से अमेरिकी सीनेट में प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा, उन्होंने पूर्व President बराक ओबामा के कार्यकाल में आठ साल तक अमेरिका के उपPresident के रूप में भी काम किया.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment