
वॉशिंगटन, 21 अगस्त . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने 2030 तक अमेरिका की धरती से हर साल एक हजार से ज्यादा स्पेस लॉन्च और री-एंट्री कराने का अभियान शुरू किया है. इसका मकसद अमेरिका की कमर्शियल स्पेस अर्थव्यवस्था को बढ़ाना और अंतरिक्ष में उसकी बढ़त को चुनौती देने वाले देशों का मुकाबला करना है.
ट्रंप ने एक नेशनल सिक्योरिटी प्रेसिडेंशियल मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत व्हाइट हाउस के अनुसार पुरानी हो चुकी अंतरिक्ष परिवहन नीति को बदलकर एक ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति लागू की गई है. इसका फोकस अंतरिक्ष तक भरोसेमंद, किफायती और आधुनिक पहुंच सुनिश्चित करना है.
नई नीति का लक्ष्य अमेरिका के अंतरिक्ष परिवहन उद्योग को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और मजबूत बनाना है. इसके तहत Governmentी एजेंसियां और निजी कंपनियां मिलकर लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेंगी और नए अंतरिक्ष सिस्टम लॉन्च करने की लागत कम करने पर काम करेंगी.
संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निजी क्षेत्र के साथ मिलकर अंतरिक्ष परिवहन से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करें. साथ ही परमिट जारी करने और पर्यावरणीय समीक्षा की प्रक्रियाओं को भी तेज किया जाएगा.
परिवहन और आंतरिक मामलों के सचिव, युद्ध सचिव और नासा एडमिनिस्ट्रेटर के साथ मिलकर ऐसे स्थानों की पहचान करेंगे जहां नए अंतरिक्ष परिवहन ढांचे विकसित किए जा सकें. इनमें नए लॉन्च और रीएंट्री केंद्र भी शामिल हो सकते हैं.
मेमोरेंडम में कहा गया है कि महत्वपूर्ण लॉन्च मार्गों के लिए विशेष एयरस्पेस निर्धारित किया जाए. अंतरिक्ष परिवहन गतिविधियों को अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के आधुनिकीकरण की व्यापक योजना में भी शामिल किया जाएगा.
व्हाइट हाउस के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार विभिन्न Governmentी एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरिक्ष परिवहन उद्योग के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करेंगे. इसमें खरीद प्रक्रिया, अंतरिक्ष सुरक्षा नीतियां और इस उद्योग के लिए आवश्यक कार्यबल से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे.
विदेश और वाणिज्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन कंपनियों के लिए विदेशी बाजारों में पहुंच बढ़ाने का काम करें और अमेरिकी तकनीक व मानकों को अपनाने के लिए दूसरे देशों को प्रोत्साहित करें.
नासा को चंद्रमा तक आने-जाने के लिए व्यावसायिक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही वह मंगल ग्रह तक रोबोटिक मिशनों के लिए निजी कंपनियों की मदद करेगा और इंसानों को मंगल तक ले जाने और वापस लाने के लिए निजी विकल्पों की भी जांच करेगा.
मेमोरेंडम के अनुसार युद्ध सचिव को मौजूदा और संभावित मिशनों के लिए अंतरिक्ष के भीतर परिवहन सेवाओं के उपयोग को बढ़ाने और विस्तार देने का काम सौंपा गया है.
व्हाइट हाउस का कहना है कि यह विस्तार इसलिए जरूरी है, क्योंकि अमेरिका के प्रतिद्वंद्वी देश अंतरिक्ष में उसकी बढ़त को चुनौती दे रहे हैं. प्रशासन के मुताबिक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा, सैन्य तैयारी और देश की आर्थिक मजबूती दोनों के लिए जरूरी है.
Government का कहना है कि कमर्शियल स्पेस सेक्टर का विस्तार उच्च वेतन वाली एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग नौकरियां पैदा कर सकता है और अंतरिक्ष प्रणालियों के विकास तथा तैनाती की लागत को कम कर सकता है.
हर साल एक हजार से अधिक लॉन्च और रीएंट्री का लक्ष्य अमेरिकी अंतरिक्ष गतिविधियों में बहुत बड़ी बढ़ोतरी को दर्शाता है. प्रशासन का कहना है कि इसे हासिल करने के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज नियामकीय फैसले, अधिक लॉन्च क्षमता और Government व निजी कंपनियों के बीच गहरा सहयोग जरूरी होगा.
ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान यूएस स्पेस फोर्स की स्थापना की थी. यह अमेरिकी सशस्त्र बलों की पहली नई शाखा थी, जो वायु सेना के गठन के 70 साल से भी अधिक समय बाद बनाई गई. उन्होंने आर्टेमिस चंद्र मिशन, कमर्शियल नियमन और अंतरिक्ष साइबर सुरक्षा सिद्धांतों से जुड़ी सात अंतरिक्ष नीति निर्देशिकाएं भी जारी की थीं.
–
एवाई/एएस