
नोएडा, 17 दिसंबर . नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो पक्षों के बीच हुई जबरदस्त मारपीट ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. यह घटना सेक्टर-76 के पास की बताई जा रही है, जो थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
बीच सड़क हुई इस हिंसक झड़प में महिला और पुरुष दोनों ही आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेरहमी से हमला करना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, वहीं कुछ युवक महिलाओं को भी पीटते हुए कैमरे में कैद हो गए.
वायरल हो रहे वीडियो में पता चलता है कि किस तरह सड़क के बीचों-बीच लोग एक-दूसरे पर लाठियों से वार कर रहे हैं और ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं. इस हिंसा से सड़क पर चल रहा ट्रैफिक भी पूरी तरह ठप हो गया और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही Police ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है.
थाना सेक्टर-49 Police का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और दोनों पक्षों में पहले से कोई रंजिश थी या नहीं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. दिनदहाड़े बीच सड़क इस तरह की मारपीट से आम लोगों में डर का माहौल बन गया है. फिलहाल Police वायरल वीडियो की जांच कर रही है और घायलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/एएस