इंदौर में पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

इंदौर, 6 अगस्त . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में Police जवानों की सजगता, सूझबूझ और सक्रियता के चलते एक युवक की जान बच गई. इन Police जवानों ने सड़क पर गिरे युवक को सीपीआर दिया, जिससे युवक की जान बच गई.

Police से मिली जानकारी के अनुसार, थाना राऊ और राजेंद्र क्षेत्र में कावड़ यात्रा में पेट्रोलिंग कर रहे Police जवानों ने देखा कि मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे दो छात्रों में से पीछे बैठा छात्र अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही बेहोश हो गया.

घटना के वक्त क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थाना राऊ के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान व राजेंद्र नगर के राहुल बोर्डिया, विवेक प्रजापति की नजर तुरंत बेहोश पड़े छात्र पर पड़ी. जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल छात्र के पास पहुंचकर स्थिति को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार के रूप में पंपिंग करना देना शुरू किया.

सीपीआर देने के बाद जवानों ने तुरंत एक ऑटो रिक्शा की व्यवस्था की और छात्र को अविलंब नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया. समय पर मिले सीपीआर और त्वरित अस्पताल पहुंचाए जाने से छात्र की जान बच सकी.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment