Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली : मीठापुर में शराब और ड्रग्स के नशे में धुत पिता ने दो साल के बेटे को पीटकर मार डाला

दिल्ली : मीठापुर में शराब और ड्रग्स के नशे में धुत पिता ने दो साल के बेटे को पीटकर मार डाला

New Delhi, 20 जून . दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है. जहां शराब और ड्रग्स के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पति ने सिर्फ अपने बच्चे पर ही हमला नहीं किया बल्कि उसने पत्नी पर भी जोरदार हमला किया. पत्नी की शिकायत पर दिल्ली Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली Police के अनुसार, Friday दोपहर 1:30 बजे मीठापुर स्थित लखपत कॉलोनी के एक मकान में यह दर्दनाक घटना हुई. Police स्टेशन जैतपुर को पीसीआर कॉल मिलने के तुरंत बाद टीम मौके पर पहुंची.

शिकायतकर्ता आरती (पत्नी) ने Police को बताया कि उसका पति चंदन शर्मा (34) नियमित रूप से शराब और ड्रग्स का सेवन करता था. छोटी-सी बात पर घरेलू झगड़ा शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया. पीड़ित पत्नी ने कहा कि उसके पति चंदन शर्मा ने झगड़े के बाद उस पर और उसके दो नाबालिग बच्चों पर बुरी तरह हमला किया.

बुरी तरह से घायल दो साल के बेटे को तुरंत सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया. अच्छे इलाज के बावजूद बच्चे ने Saturday सुबह दम तोड़ दिया. Police की ओर से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई. आरोपी चंदन शर्मा को तुरंत पकड़ लिया गया.

दिल्ली Police के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. नशे की आदत, घरेलू हिंसा और बच्चे की मौत- तीनों पहलुओं पर गहन जांच जारी है.

–

डीकेएम/पीएम

Share