बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर, एक सिपाही घायल

बुलंदशहर, 21 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर मारा गया. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक Policeकर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस दौरान बदमाश जुबैर का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में Police की कॉम्बिंग जारी है.

मेरठ निवासी जुबैर उर्फ पीटर बुलंदशहर देहात थाना क्षेत्र में हुई लूट में वांछित था. उस पर लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 47 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. Police के मुताबिक, जुबैर अपने एक साथी के साथ देहात थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया था.

Police ने सयाना रोड पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की. खुद को घिरता देख बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मेरठ की ओर भागने लगे. Police ने तुरंत पीछा किया और आसपास के थानों को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही गुलावठी थाना Police भी मौके पर पहुंच गई.

देहात और गुलावठी थाना Police की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने Police पर कई राउंड फायर किए. आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में जुबैर उर्फ पीटर गोली लगने से घायल हो गया. वहीं, एक Policeकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया. घायल सिपाही का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटनास्थल से Police ने एक पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है. वरिष्ठ Police अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जुबैर उर्फ पीटर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है.

–आईएएनेस

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment