रायबरेली: घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में पुलिस, संदिग्धों के दस्तावेजों की हुई जांच

रायबरेली, 17 दिसंबर . रायबरेली में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद Police पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई. यूपी Government की ओर से घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली Police ने व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान का उद्देश्य जिले में रह रहे संदिग्ध और अवैध रूप से बसे लोगों की पहचान करना है.

Police ने विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश को लेकर रेलवे लाइन के किनारे बने मकानों की गहन जांच की. इस दौरान वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की गई और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान कई मकानों पर ताले बंद मिले, जिसकी जानकारी Police द्वारा दर्ज की गई.

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ लोग कई वर्षों से रायबरेली जिले में रह रहे हैं, लेकिन वे अन्य जनपदों के निवासी हैं. ऐसे सभी बाहरी लोगों के दस्तावेज संबंधित थानों से सत्यापित कराए जाएंगे. Police ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई को लेकर सीओ सिटी ने बताया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा. घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

घुसपैठियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. सीएम ने आदेश दिया है कि जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे. घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं.

इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता रखने वाले India में घुसे अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें वहीं रहना होगा. डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment