दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

New Delhi, 26 जुलाई . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार शुरुआत में हल्की बारिश होगी, जबकि सप्ताह के मध्य में मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

आईएमडी के अनुसार Friday और Saturday की दरम्यानी रात दिल्ली के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई, जबकि Saturday को भी विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश जारी रही. इस बारिश से उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली है और आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली के लिए आईएमडी ने Sunday और Monday को बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. Tuesday से मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते विभाग ने Tuesday और Wednesday के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

नोएडा में 26 जुलाई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और शहर में एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 जुलाई को नोएडा में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. 30 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

गुरुग्राम में भी अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. 26 जुलाई को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 27 और 28 जुलाई को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 29 और 30 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है.

गाजियाबाद में 26 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और किसी बड़ी मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है. 27 जुलाई से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

आईएमडी के अनुसार 28 और 29 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश के साथ गरज तथा बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 30 जुलाई को भी शहर में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को विशेष रूप से भारी बारिश और गरज वाले समय में सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव, यातायात जाम और दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं.

–

एसएके/एएस

Leave a Comment