जम्मू-कश्मीर पुलिस पर इल्तिजा मुफ्ती का गंभीर आरोप, कहा- घर में नजरबंद किया गया

श्रीनगर, 28 दिसंबर . जम्मू-कश्मीर में नजरबंदी और Police कार्रवाई के दावे को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता एवं पूर्व Chief Minister महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने दावा किया है कि उन्हें श्रीनगर में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है. इस कदम के लिए उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

इल्तिजा मुफ्ती ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अन्य कई लोगों की तरह मुझे भी आज (Sunday को) श्रीनगर में घर में नजरबंद कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों की असुरक्षा और पैरानॉयया की कोई सीमा नहीं है. यही ‘नए कश्मीर’ की तथाकथित सामान्य स्थिति है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के गेट पर महिला Police कर्मियों की पूरी टुकड़ी तैनात की गई है, जिसका उद्देश्य उन्हें बाहर निकलने से रोकना है. इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर Police से सवाल करते हुए पूछा कि उन्हें किस आधार और किस कानून के तहत नजरबंद किया गया है.

इसी बीच, सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के कार्यालय ने भी एक्स पोस्ट के जरिए Police कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. कार्यालय की ओर से कहा गया है कि Police ने आधिकारिक रूप से सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी को सूचित किया है कि उन्हें घर में नजरबंद किया गया है और बाहर निकलने से रोक दिया गया है. उनके कार्यालय ने यह भी दावा किया कि देर रात से छात्रों की गिरफ्तारी की खबरें मिल रही हैं और उनके परिवारों को Police द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है.

सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को आधिकारिक तौर पर बताया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया है और उन्हें घर से बाहर निकलने से मना किया गया है. हमें Saturday देर रात यह भी खबर मिली है कि छात्रों को गिरफ्तार किया गया है और उनके परिवारों को Police ने डराया-धमकाया है. यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि छात्र नौकरियों और शिक्षा में रिजर्वेशन पॉलिसी को तर्कसंगत बनाने की मांग कर रहे हैं.”

पीएसके

Leave a Comment