श्रीनगर में ड्रग तस्करी के आरोपी की 2 करोड़ रुपए की अवैध इमारत ढहाई

श्रीनगर, 4 जून . जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत श्रीनगर Police ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. Police ने राजस्व विभाग के सहयोग से ड्रग तस्करी के आरोपी की करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई रैनावारी इलाके के मुमखान मोहल्ला निवासी शेख तसद्दुक के खिलाफ की गई. शेख तसद्दुक पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में शामिल होने का आरोप है. उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं. Police ने बताया कि उसकी पत्नी शेख मरूफा का नाम भी एक अन्य एनडीपीएस मामले में सामने आया है.

जांच के दौरान Police और राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्तियों का सत्यापन किया. जांच में सामने आया कि तीन मंजिला कंक्रीट की यह इमारत Governmentी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाई गई थी. अधिकारियों का यह भी दावा है कि इस भवन के निर्माण में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन का इस्तेमाल किया गया था.

Police के मुताबिक, विस्तृत जांच में यह पाया गया कि यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की श्रेणी में आती है. साथ ही यह Governmentी जमीन पर किया गया एक अनधिकृत निर्माण भी था. इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपए मूल्य की Governmentी जमीन को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया.

सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद और संबंधित राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में इमारत को गिराया गया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

श्रीनगर Police ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को कमजोर करने और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. Police का कहना है कि नशे के कारोबार से कमाए गए धन को किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा.

Police ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए जनता और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग बेहद जरूरी है. Police ने भरोसा दिलाया कि ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment