
अमृतसर, 6 मार्च (आईएएनस). पंजाब Police ने पड़ोसी देश Pakistan से संचालित अवैध हथियारों की तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अमृतसर कमिश्नरेट Police ने इस सीमा पार गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है.
Police ने इनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं, जिनमें ग्लॉक (9 मिमी) पीएक्स5 (.30 बोर), टॉरस (9 मिमी), ग्रेटा (9 मिमी) (Pakistan निर्मित) के अलावा एक अन्य .30 बोर की पिस्तौल शामिल है. इसके अतिरिक्त, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया है.
पंजाब डीजीपी की ओर से social media एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी social media के माध्यम से Pakistan स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे. हथियारों को चोरी-छिपे बॉर्डर के उस पार से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर रहे थे.
अमृतसर के मकबूलपुरा Police स्टेशन में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत First Information Report दर्ज की गई है. Police सभी संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच कर रही है. पंजाब डीजीपी का दावा है कि पंजाब Police अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और करती रहेगी.
बता दें कि इससे पहले 28 फरवरी को अमृतसर कमिश्नरेट Police ने बॉर्डर पार से ड्रग और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले दो ऑर्गनाइज़्ड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में 10 लोग गिरफ्तार किए गए थे और 5.438 किलो हेरोइन, 3 हाई-एंड पिस्टल (एक ग्लॉक 9 एमएम, एक जिगाना 9 एमएम और एक 32 बोर), 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये नकदी जब्त किया था.
Police की शुरुआती जांच में पता चला था कि ये भी आरोपी Pakistan-आधारित तस्करों से social media के जरिए संपर्क में थे. हेरोइन और अवैध हथियार India में लाए जा रहे थे और फिर इसे एक सटीक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग इलाकों में बांटा जा रहा था.
–
ओपी/एएस