
New Delhi, 13 मार्च . New Delhi स्थित प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी दिल्ली के एक छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है. इस घटना से परिसर में छात्रों के बीच शोक और चिंता का माहौल है. छात्र का शव न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में उसके कमरे से बरामद किया गया.
आईआईटी दिल्ली का कहना है कि यह छात्र स्नातक कार्यक्रम के प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था. संस्थान ने Friday को इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की है. आईआईटी के अनुसार, मृतक छात्र प्रथम वर्ष का स्नातक विद्यार्थी था और वह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट में रह रहा था.
जानकारी के अनुसार Thursday सुबह कमरे के अंदर छात्र का शव अंदर पाया गया. घटना की सूचना तुरंत Police को दी गई, जिसके बाद दिल्ली Police की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके.
आईआईटी दिल्ली प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि मामले की जांच फिलहाल दिल्ली Police द्वारा की जा रही है और संस्थान पूरी तरह से जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है. वहीं Police की प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना व छात्र की मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.
संस्थान ने आगे कहा कि इस दुखद घड़ी में वह छात्र के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. आईआईटी प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परिवार को संस्थान की ओर से हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. इस घटना के बाद परिसर में रहने वाले अन्य छात्रों के बीच भी चिंता और दुख का माहौल देखा जा रहा है. कई छात्र इस घटना से स्तब्ध हैं. प्रशासन का कहना है कि परिसर में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श की सेवाएं मौजूद हैं.
गौरतलब है कि आईआईटी समेत उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मानसिक तनाव व स्वास्थ्य को लेकर संसद में भी कई चर्चा व प्रश्न पूछे गए हैं. बीते दिनों संसद में आईआईटी में होने वाली आत्महत्या की घटनाओं का जिक्र भी किया गया था. फिलहाल Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं आत्महत्या की इस घटना ने एक बार फिर उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया है.
गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी Kanpur में एक छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना का संज्ञान लिया था. आईआईटी Kanpur की घटना तथा तय दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए शिक्षा मंत्रालय ने तीन सदस्यीय समिति गठित की थी. इस समिति को जुलाई 2023 में जारी रूपरेखा दिशानिर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करनी थी.
दरअसल, मंत्रालय ने जुलाई 2023 में उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण हेतु रूपरेखा दिशानिर्देश जारी किए थे. इनका लक्ष्य देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में एक सक्षम, समावेशी और सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण करना है. इन रूपरेखा दिशानिर्देशों में कई प्रमुख बातों पर बल दिया गया है. इनमें शिक्षकों के लिए संवेदनशीलता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम, छात्रों के लिए परामर्श और सतत मार्गदर्शन तंत्र, और तनाव, मानसिक दबाव एवं संवेदनशीलता की शीघ्र पहचान हेतु प्रारंभिक चेतावनी तंत्र बनाने की बात है.
–
जीसीबी/एमएस