30 दिनों में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो अधिकारी स्वतः होंगे निलंबित: सीएम सम्राट चौधरी

छपरा, 19 मई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 30 दिन में सहयोग शिविर में आई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उस अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा. जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है. सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे.

सीएम सम्राट चौधरी Tuesday को सारण जिले के सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग गांव में जन-शिकायतों के प्रभावी संचालन के लिए आयोजित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने सहयोग शिविर का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लटकाकर नहीं रखा जा सकता है. जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है, ताकि उन्हें Governmentी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का आयोजन सभी पंचायतों में होगा. Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें समस्या का समाधान करना है. हमें जो रिपोर्ट दिया गया है, उसमें बताया गया है कि अभी तक यहां कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए थे. उनमें से सभी के सभी मामलों को निष्पादित करने का काम किया गया है.

उन्होंने कहा, “कुछ अफसरों को ऐसा लगता है कि इसमें कुछ न्यायालय का भी मामला होता है, कुछ जमीन के इशू होते हैं. तो स्पष्ट रहिए कि आदेश करना है. यदि 30 दिन में आप इसको ऑर्डर नहीं करेंगे तो वैसे पदाधिकारी पर भी कार्रवाई करने का काम बिहार Government करेगी. छोड़ेंगे नहीं, किसी को नहीं छोड़ेंगे.”

Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद भी अगर किसी अधिकारी ने कार्य नहीं किया तो 10 दिन में उन्हें पहला नोटिस, 20 दिन में दूसरा और 25 दिन में तीसरा नोटिस दिया जाएगा. अगर 30 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएंगे.

उन्होंने कहा कि अब बिहार में उद्योग लगेंगे. अब हमारा दायित्व है कि जो लोग बिहार छोड़कर बाहर जाते थे, उन्हें यहीं नौकरी मिले. जिस प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां डिग्री कॉलेज बनेगा. 211 डिग्री कॉलेज बनाने का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अनुमंडल का अस्पताल हो या प्रखंड अस्पताल हो, वहां से आमतौर पर मरीजों को रेफर करने का काम बंद करना है. उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि लोगों को उनके गांव में न्याय मिले, इसी के लिए इस शिविर की व्यवस्था की गई है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment