सरकार सही तरीके से काम करे तो ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ की जरूरत नहीं पड़ेगी: आनंद दुबे

Mumbai , 20 अगस्‍त . शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि जेन-जी अच्छी स्कूली शिक्षा व्यवस्था, बेहतर अस्पताल, सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट और भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं. अगर Government सही तरीके से अपना काम करे तो ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ प्रोग्राम की जरूरत न पड़े. साथ ही उन्‍होंने Pakistan के खिलाफ India की हॉकी जीत पर खुशी व्‍यक्‍त की है.

केंद्र के ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ प्रोग्राम पर आनंद दुबे ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद Government समझ गई है कि वह India के जेन-जी को हल्के में नहीं ले सकती. लोग क्या मांग रहे हैं? वे अच्छी स्कूली शिक्षा व्यवस्था, बेहतर अस्पताल, सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट और भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं. लोग बस यही चाहते हैं.

उन्‍होंने कहा कि जेन-जी बातचीत नहीं चाहते. वे चाहते हैं कि Government असरदार ढंग से काम करे. अगर मंत्री अपने विभाग का अच्‍छी तरीके से काम कर देंगे तो संवाद की नौबत नहीं आएगी. जब लोग दुनिया और India को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि हमारे यहां भी यूरोप और अमेरिका जैसी सड़कें और Dubai जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए.”

उन्‍होंने कहा कि अब India बदलेगा और शिक्षा व्‍यवस्‍था दुर्गति होने से बच जाएगी. पढ़ेगा India तभी बढ़ेगा भारत.

दरअसल, केंद्र Government छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ पहल शुरू करने की तैयारी में है. इसके तहत हर दिन एक Union Minister किसी विश्वविद्यालय का दौरा कर छात्रों से आमने-सामने बातचीत करेंगे. छात्रों की समस्याएं और चिंताएं सुनने के साथ देश से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे और Governmentी योजनाओं की जानकारी देंगे.

India की हॉकी जीत पर आनंद दुबे ने कहा, “मैं भी यही कह रहा हूं, Pakistan हारने के लिए ही बना था. Pakistan हमसे मुकाबला नहीं कर सकता, चाहे वह मैच हो, सैन्य टकराव हो, सांस्कृतिक या फिल्मी मंच हो, या Political नेताओं वाला कोई भी मंच हो. हम हमेशा आगे रहे हैं, और हमेशा आगे ही रहेंगे.”

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment