
New Delhi, 16 दिसंबर . दिल्ली में कांग्रेस रैली के दौरान Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर Union Minister गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार अभद्र और अत्यंत आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं.
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी राजनीति का हिस्सा है, लेकिन अब देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है. अब समय आ गया है जब देश की जनता खुद कह रही है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.
Union Minister ने कहा कि इस तरह की भाषा और नारेबाजी लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे कांग्रेस की सोच और संस्कार उजागर होते हैं. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर कांग्रेस अपनी Political हताशा दिखा रही है.
जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘वोट चोरी’ कांग्रेस की समस्या है. इस पर Union Minister ने कहा कि राहुल गांधी का अपना अलग ही नाटकीय अंदाज है. राहुल गांधी अपनी हार छिपाने के लिए कहानियां गढ़ते हैं और झूठे आश्वासन देते हैं. जब चुनाव में हार मिलती है तो वे अपनी असफलता स्वीकार करने के बजाय दूसरों पर आरोप मढ़ने लगते हैं.
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी में जरा भी साहस होता तो वे अपनी हार को खुले तौर पर स्वीकार करते. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब उमर अब्दुल्ला और एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले भी यही कह रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस या विपक्षी दल Maharashtra, Himachal Pradesh, तेलंगाना या कर्नाटक जैसे राज्यों में जीत हासिल करते हैं, तब वे कभी यह नहीं कहते कि वोट चोरी हुए लेकिन जब हार होती है, तो तुरंत ईवीएम में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाने लगते हैं. उन्होंने इसे Political ड्रामा करार दिया.
एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले द्वारा विपक्ष के ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज किए जाने पर भी गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि अगर कभी वोट चोरी हुई भी है तो वह कांग्रेस के शासनकाल में हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दौर में तो बैलेट बॉक्स तक छीने जाते थे. इसी कारण सुप्रिया सुले अब सच्चाई बोल रही हैं और सही बात कह रही हैं.
–
वीकेयू/वीसी