
Lucknow, 5 जुलाई . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने Sunday को शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के जरिए संगठन और कार्यकर्ताओं में चुनावी ऊर्जा भरने का प्रयास किया. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब जिन Governmentों के समय प्रदेश में माफिया पाले जाते थे और हर जिले में कट्टा-बम बनवाए जाते थे, वहीं आज उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल और ड्रोन का निर्माण कर रहा है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि पिछली Governmentों का उद्देश्य केवल अपना लूटतंत्र मजबूत करना था. उन्होंने कहा कि जब शक्ति केंद्र मजबूत होगा तब बंगाल जैसी जीत मिलने में कठिनाई नहीं होगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और वर्तमान पीढ़ी विकसित India की संकल्पना को साकार होते हुए देख रही है.
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र Government की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. अंत्योदय की अवधारणा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था, जिसे Prime Minister मोदी ने गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारा है. Chief Minister ने कहा कि राजनीति का पहला सूत्र Political स्थिरता है. बिना स्थिर Government के सुशासन संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को स्थिर Government देने की परंपरा स्थापित की और भाजपा ने उसी आधार पर सुशासन का मॉडल विकसित किया.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने विकास और विरासत को साथ लेकर चलने का मॉडल दिया है और उत्तर प्रदेश उसकी सबसे बड़ी प्रयोगशाला बना है. अयोध्या का भव्य स्वरूप, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प और दिव्य-भव्य महाकुंभ इसी सोच का परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है और यहां ब्रह्मोस मिसाइल व ड्रोन जैसे रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है.
विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए Chief Minister ने कहा कि विपक्षी दल जाति की राजनीति के जरिए समाज को बांटते रहे, लेकिन डबल इंजन Government ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी भाजपा की जीत का रास्ता आसान होगा.
Chief Minister ने कहा कि आज यदि पश्चिम बंगाल India का अभिन्न हिस्सा है और वहां हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित है तो इसका श्रेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके सपने को साकार किया है.
सम्मेलन में उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सामान्य बैठक नहीं, बल्कि 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का श्रीगणेश है. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से माफिया राज समाप्त हुआ, विकास को गति मिली और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े. उन्होंने कार्यकर्ताओं से तीसरी बार भाजपा Government बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज था और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहती थी, लेकिन आज अपराधी कानून के डर से छिपने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है. ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए Samajwadi Party, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक आने पर इन दलों ने केवल घड़ियाली आंसू बहाए, जबकि भाजपा ने महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं 2027 में भाजपा को फिर सत्ता में लाने का संकल्प ले चुकी हैं.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योगी Government ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदल दी है. पहले प्रदेश की पहचान माफिया राज से होती थी, जबकि आज यहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है और India रक्षा क्षेत्र में निर्यातक देश बन चुका है. उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी ताकत बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हैं और 2027 की जीत की बुनियाद भी यही कार्यकर्ता तैयार करेंगे.
–
विकेटी/पीएम