भाजपाई जाएंगे तो महंगाई जाएगी: अखिलेश यादव

Lucknow, 7 मार्च . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Saturday को केंद्र और उत्तर प्रदेश की Government पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई और भारी टैक्स का बोझ आम लोगों को परेशान कर रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपाई जाएंगे, तभी महंगाई भी जाएगी.

राजधानी Lucknow में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि Government एक तरफ लगातार टैक्स बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है.

उन्होंने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार कोई चीज महंगी हो जाती है तो बाद में उसके सस्ते होने की उम्मीद कम ही रहती है. उनके मुताबिक, गाड़ियों पर लगभग 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

इस दौरान पूर्व डीआईजी राम शरद राम समेत कई लोगों ने Samajwadi Party की सदस्यता ग्रहण की. अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता का भरोसा Samajwadi Party पर लगातार बढ़ रहा है.

सपा प्रमुख ने कानून व्यवस्था को लेकर भी Government को घेरा. उन्होंने कहा कि कई मामलों में Police की भूमिका सवालों के घेरे में है. Kanpur में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि Policeकर्मियों की कॉल डिटेल सामने आने पर तस्करों से उनके संबंध उजागर हुए हैं.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब Policeकर्मियों की कॉल डिटेल निकाली जा सकती है तो तस्करों की कॉल डिटेल क्यों नहीं निकाली जाती. अखिलेश यादव ने भाजपा पर Political प्रचार के लिए गाने का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि Samajwadi Party को बदनाम करने के उद्देश्य से एक गाना लॉन्च किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी First Information Report दर्ज कराएगी और इससे यह भी साफ हो जाएगा कि कार्रवाई होती है या नहीं. अपनी Government के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि Samajwadi Party की Government ने प्रदेश में कई बड़े विकास कार्य किए थे. एक्सप्रेसवे निर्माण, लैपटॉप वितरण, रिवरफ्रंट परियोजना, डायल-100 सेवा, एंबुलेंस व्यवस्था और कैंसर इंस्टीट्यूट जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट उसी समय शुरू हुए थे.

अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में सबसे अधिक थर्मल पावर प्लांट भी सपा Government के दौरान लगाए गए थे. उन्‍होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई जगह वोट कटवाने की कोशिश की जा रही थी.

सपा प्रमुख ने कहा कि अगर Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं ने विरोध न किया होता तो कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम हटाए जा सकते थे. विदेश नीति के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रूस India का पुराना मित्र रहा है और अगर वहां से सस्ता तेल उपलब्ध हो रहा है तो India को उसका लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

अखिलेश ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के गठजोड़ यानी पीडीए की Government बनेगी और Samajwadi Party प्रदेश में मजबूत Political विकल्प के रूप में उभरेगी.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment