
Patna, 15 जून . जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार Government में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी. उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए Government जिम्मेदार होगी. तेज प्रताप यादव ने Patna में शिक्षक रौशन आनंद के भाई की मौत को लेकर खान सर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
तेज प्रताप यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार Government के संज्ञान में था. बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी.
उन्होंने आगे लिखा कि अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही Government की होगी. लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना Government का दायित्व है.
वहीं, तेज प्रताप यादव ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मैं बाहर था, मेरे पास एक सुरक्षा थी, मैंने वह भी वापस कर दी है. हमें अब कोई सुरक्षा नहीं चाहिए. हमें सुरक्षा की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए बिहार के Chief Minister जिम्मेदार होंगे.
उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर कहा कि इस घटना में खान सर की भूमिका की जांच की जानी चाहिए. मैं पहले भी बोल चुका हूं और अपने बयान पर कायम हूं. इसको लेकर मैंने social media पर भी पोस्ट किया था और बयान भी दिया, इसके बाद भी रौशन आनंद की रिहाई हो गई है.
उन्होंने कहा कि खान सर की पहुंच कहां-कहां तक है, हम सब जानते हैं. वह किस-किस से मिले हुए हैं, मेरे पास फोटो-वीडियो प्रूफ है.
बता दें कि बिहार Government ने लालू परिवार को दी गई सुरक्षा वापस ले ली है. जिन लोगों से सुरक्षा वापस ली गई, उनमें तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल है. तेज प्रताप यादव बाहर थे. ऐसे में Patna पहुंचने के बाद उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा को लौटा दिया गया है.
–
एएमटी/डीकेपी