इजरायल-लेबनान सीजफायर के बाद आईडीएफ ने हटाए ज्‍यादातर प्रतिबंध

यरूशलम, 17 अप्रैल . इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने Friday को एक बयान में कहा कि उसने ईरान और लेबनान मोर्चे पर चल रहे युद्ध की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है. ये प्रतिबंध लेबनान में सीजफायर (युद्धविराम) शुरू होने के बाद हटाए गए.

नए नियम Friday शाम चार बजे (इजरायल समय) से लागू हो गए. अब देश के ज्यादातर इलाकों में लोगों के इकट्ठा होने की कोई सीमा नहीं है. हालांकि, लेबनान की उत्तरी सीमा के पास के इलाकों में अभी भी Saturday शाम तक अधिकतम 1,000 लोगों के जुटने की सीमा रहेगी.

इन प्रतिबंधों के हटने से अब ज्‍यादातर जगहों पर स्कूल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद के आयोजन बिना किसी रोक-टोक के हो सकेंगे.

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच दस दिन का युद्धविराम Thursday और Friday की आधी रात से लागू हो गया. इससे पहले अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया था. यह समझौता इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच एक महीने से ज्‍यादा समय से चल रही हिंसा को रोकने के लिए किया गया है, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने Friday को कहा कि सीजफायर के बावजूद इजरायली सेना उन सभी इलाकों पर कब्जा बनाए रखेगी जिन्हें उसने “साफ करके अपने नियंत्रण में लिया है.” उन्होंने साफ किया कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि जमीनी ऑपरेशन और लेबनान में किए गए हमलों से “काफी नतीजे” मिले हैं, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है.

उन्होंने इस बात को दोहराया कि हिज़्बुल्लाह को निहत्था करना, चाहे वह सैन्य तरीकों से हो या Political तरीकों से, इस अभियान का मुख्य मकसद बना रहेगा.

इससे पहले, इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने social media प्लेटफॉर्म एक्‍स पर दक्षिणी लेबनान के लोगों को लितानी नदी के दक्षिण वाले इलाकों में वापस न लौटने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि वहां अभी भी इजरायली सेना मौजूद है क्योंकि हिज़्बुल्लाह की गतिविधियां जारी हैं.

वहीं, इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में दस किलोमीटर का एक सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment