आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : खड़गे और राहुल समेत विपक्षी नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, बताया गौरव का पल

New Delhi, 8 मार्च . भारतीय क्रिकेट टीम ने Sunday को इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया. अब खेल जगत के साथ-साथ Political जगत से भी भारतीय टीम को बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई. आज रात 140 करोड़ भारतीय बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरे दम और भरोसे के साथ लीड किया. संजू सैमसन फाइनल के मसीहा बने, जबकि ईशान किशन गुमनाम हीरो बने. हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह के शानदार योगदान ने इस ऐतिहासिक जीत में मदद की. मैं पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की. यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

Rajasthan के पूर्व Chief Minister एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की. यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

पश्चिम बंगाल की Chief Minister एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लिखा, “टीम इंडिया को बधाई! आज टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आपकी शानदार जीत पर हमें गर्व है.”

बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. Sunday को Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से रौंदा. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

एससीएच/डीएससी

Leave a Comment