आईसीसी बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से निकाल दे: संजय निरुपम

Mumbai , 22 जनवरी . बांग्लादेशी टीम के India में वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को डर लग रहा है कि अगर वे मैच खेलने India आए तो उनकी कुटाई हो जाएगी. यह डर अच्छा है.

बांग्लादेश की Government के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने Thursday को बताया कि बांग्लादेश की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की गुंजाइश नहीं है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया था कि उसके विश्व कप मैच India के बजाय किसी अन्य वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएं, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि आईसीसी उनकी मांग पर विचार करेगा.

इस पर संजय निरुपम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि क्रिकेट का टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है. बांग्लादेश की क्रिकेट टीम मैच में हिस्सा लेने के लिए India आने के नाम से कांप रही है. उसने आईसीसी से गुजारिश की कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संगठन ने मना कर दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह सरेआम हिंदुओं की हत्या हो रही है, उससे बांग्लादेशी क्रिकेटरों को डर लग रहा है कि अगर वे मैच खेलने India आए तो उनकी मारपीट हो जाएगी. यह डर अच्छा है. बेहतर होगा कि आईसीसी बांग्लादेश की टीम को विश्व कप से निकाल दे. साथ में यह वार्निंग भी दे कि अगर बांग्लादेश में मजहबी हिंसा खत्म नहीं हुई तो किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उसे नहीं खेलने दिया जाएगा, क्योंकि वहां हिंदू-विरोधी हिंसा Government द्वारा प्रायोजित और समर्थित है.

बता दें कि आईसीसी ने Wednesday को स्पष्ट तौर पर कहा था कि आगामी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार India में ही खेले जाएंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 9 फरवरी को यह टीम इटली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. 14 फरवरी को इस टीम का सामना इंग्लैंड से होगा. ये तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे. इसके बाद 17 फरवरी को Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश का सामना नेपाल से होगा.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment