अपने अनुभव शेयर करने के लिए मुझे एक किताब लिखनी चाहिए: मनोज बाजपेयी

Mumbai , 11 दिसंबर . मशहूर Actor मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. Actor ने मेटामॉर्फोसिस आयोजन में किताब लिखने की जिज्ञासा को जाहिर किया.

Actor का कहना है कि उन्हें लगता है कि एक किताब लिखनी चाहिए, जिसमें वे लोगों को स्क्रिप्ट और विभिन्न निर्देशकों के साथ काम करके किरदारों को चुनने की प्रक्रिया को समझा सकें.

उन्होंने कहा, “मुझे एक किताब लिखनी चाहिए, जिसमें मैं अपने अनुभव को बता सकूं कि कैसे मैं अलग-अलग निर्देशकों के अलग-अलग अंदाज में बने किरदारों को समझता और निभाता हूं. जब भी मेरे पास कोई स्क्रिप्ट आती है, तो कुछ महीने वह मेरी पूरी दुनिया बन जाती है.”

Actor ने अपनी तैयारी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि वे दिन-रात स्क्रिप्ट पढ़ते रहते हैं. वे सुबह-शाम अपने किरदार के बारे में सोचते रहते हैं और अगर कोई कंफ्यूजन रहता है, तो बार-बार स्क्रिप्ट को पढ़ते और पलटते हैं.

मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैं इस तरह से काम करता हूं और इस बारे में किसी से शेयर भी नहीं करता हूं, क्योंकि निर्देशक को अंत में सिर्फ कैमरे पर अच्छा परफॉर्मेंस चाहिए. Actor की तैयारी की प्रक्रिया उन्हें ज्यादा मायने नहीं रखती.”

Actor ने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया, “मेरे समय में मुझे किसी ने नहीं बताया था कि एक Actor कैसे बन सकते हैं. मुझे खुद से ही सब कुछ सीखना पड़ा था. परिवार का साथ भी कम मिला, इसलिए मैंने यह तय किया था कि खुद से ही सारे फैसले लूंगा और पूरी जिम्मेदारी भी उठाऊंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “हर नया किरदार मेरे लिए जीवन-मरण का सवाल बन जाता है. मैं देखता हूं कि दूसरे Actor उस रोल को कितनी खूबसूरती से निभाते हैं. मेरे पास कोई बहाना नहीं है. यही काम मैं करना चाहता हूं, यही पसंद है, और इसे मैं पूरे दिल से करता हूं.”

एनएस/डीकेपी

Leave a Comment