
कोलकाता, 11 जनवरी . Enforcement Directorate (ईडी) ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में Political सलाहकार फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के परिसरों पर छापेमारी की. इस दौरान राज्य की Chief Minister ममता बनर्जी और कोलकाता Police के हस्तक्षेप और कथित सबूत अपने साथ ले जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है.
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आई-पैक के कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास पर हाल ही में हुई (Enforcement Directorate) ईडी की छापेमारी के दौरान कोलकाता Police का एक घिनौना गैरकानूनी कृत्य सबके सामने आ गया.
उन्होंने कहा कि Chief Minister की सीधी मिलीभगत से कोलकाता Police और पश्चिम बंगाल Police कल्याण समिति से जुड़े भ्रष्ट Police अधिकारियों के एक गिरोह ने धावा बोलकर महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज लूट लिए.
उन्होंने कहा कि यह कानून का पालन नहीं था. यह सरासर गुंडागर्दी थी. न्याय की इस दिनदहाड़े लूट में लगभग 50 अधिकारी सीधे तौर पर शामिल थे.
भाजपा नेता ने कहा कि इन अधिकारियों को तत्काल निलंबित और सेवामुक्त किया जाना चाहिए. ये अपनी वर्दी पर कलंक हैं और इन्होंने Police बल को ममता बनर्जी की निजी गुंडागर्दी की टोली बना दिया है.
उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई से भयभीत ये कायर लोग सुबह-शाम Chief Minister और उनके भतीजे के आवासों की सुरक्षा में छुप-छुप कर घूम रहे हैं. वे और भी अपराधों को दबाने के लिए फाइलें भी चुपके से बाहर ले जा रहे हैं.
इससे पहले उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ममता बनर्जी के शासन में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की नई ही हदें पार हो गई हैं.
आज मैंने जादवपुर से कोलकाता के देशप्रिया पार्क तक हजारों प्रदर्शनकारियों के साथ पैदल मार्च किया, और इस आपराधिक गिरोह के मुख्य साजिशकर्ताओं, Chief Minister और राज्य Police महानिदेशक राजीव कुमार, और कोलकाता Police आयुक्त मनोज वर्मा के खिलाफ न्याय की मांग की. कानून के ये तथाकथित रखवाले आई-पैक के चोरों और बदमाशों के बेशर्म संरक्षक बनकर उन्हें जवाबदेही से बचा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हम कब तक सत्ता और लूट के इस गठजोड़ को बर्दाश्त करेंगे? ममता बनर्जी की सीधी कमान में चल रही Police फोर्स दोषियों को पनाह देने का जरिया बन गई है.
–
एमएस/