‘मैं संघ और सरकार की नीतियों का विरोधी रहा हूं’, सोशल मीडिया पोस्ट विवाद पर दिग्विजय सिंह की सफाई

New Delhi, 27 दिसंबर . कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने social media पोस्ट के बाद हुए Political विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने खुद को आरएसएस और Government का विरोधी बताते हुए कहा कि मैंने पोस्ट में सिर्फ संगठन की तारीफ की.

दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं आरएसएस का और केंद्र Government की नीतियों का घोर विरोधी था, हूं और रहूंगा.”

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, “क्या संगठन को मजबूत करना या उसकी तारीफ करना बुरी बात है? क्या चुनाव सुधार की बात करना गुनाह है?”

कांग्रेस सांसद ने Saturday को उस समय social media पोस्ट के जरिए विवाद खड़ा किया, जब दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई थी. इससे पहले, दिग्विजय सिंह ने पार्टी में सुधारों की मांग करते हुए Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी.

Saturday को दिग्विजय सिंह ने Prime Minister Narendra Modi की 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की. इस फोटो के साथ दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस की तारीफ करते दिखे.

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “क्वोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का Chief Minister व देश का Prime Minister बना. यह संघटन की शक्ति है.”

कांग्रेस नेता की इस पोस्ट को Prime Minister मोदी की तारीफ के तौर पर भी देखा गया. बाद में जब दिग्विजय सिंह की बात पर विवाद हुआ तो उन्होंने सफाई दी.

हालांकि, दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर हरीश रावत, भंवर जितेंद्र सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए. वहीं कुमारी शैलजा ने अपने बयान में कहा, “किसी ने किसी की तारीफ नहीं की है.”

डीसीएच/

Leave a Comment