
New Delhi, 26 फरवरी . भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी सविता पूनिया ने खेलों में लड़कियों की बढ़ती दिलचस्पी को लेकर खुशी जताई है. दिल्ली में आयोजित चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के ‘सशक्त महिलाएं, विकसित भारत’ के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सविता पूनिया भी शामिल हुईं.
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि सामाजिक, आर्थिक, Political और संस्थागत क्षेत्रों में महिलाओं की पूर्ण और सक्रिय भागीदारी के बिना सच्ची राष्ट्रीय प्रगति अधूरी रहती है. कार्यक्रम में बातचीत करते हुए सविता पूनिया ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी.
सविता ने कहा कि रियो ओलंपिक में जब भारतीय महिला हॉकी टीम पदक जीतकर आई, तो उसे यह आस जगी कि देश की बेटियां भी खेल में देश का नाम रोशन कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि पदक जीतने के बाद महिला हॉकी टीम की हर मांग को पूरा किया जाता है.
India की दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पाने के बाद जिस तरह से देश में भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वागत हुआ, वह काफी शानदार था. उन्होंने बताया कि इस ओलंपिक के बाद महिला हॉकी को देखने का लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल गया.
सविता ने कहा कि खेलों में देश की बेटियां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और इसी वजह से तमाम लड़कियों को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया जाता है. सविता ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे कारण गांव की लड़कियां अब बाहर जाने लगी हैं. सविता ने बताया कि उनके गांव की लड़कियां अब घर से बाहर पढ़ने, खेलने और बाकी चीजों में हिस्सा लेने जाने लगी हैं.
उल्लेखनीय है कि सविता का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक 2020 में लाजवाब रहा था. सविता ने अपनी गोलकीपिंग से कई गोल बचाए थे, जिसके बाद उन्हें ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ का नाम भी दिया गया था. सविता को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इसके साथ ही हाल ही में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड देने का भी ऐलान किया गया है.
इस कार्यक्रम में सविता के अलावा रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव दीप्ति मोहिल चावला, पूर्व भारतीय उच्चायुक्त वीनी सिकरी और Prime Minister की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य शमिका रवि भी शामिल हुईं.
–
एसएम/डीएससी