पीएम मोदी के विदेश दौरे पर हुसैन दलवई का कटाक्ष, 2029 के चुनाव में नहीं जीतेंगे इसलिए कर रहे हैं पूरी दुनिया की सैर

Mumbai , 11 जुलाई . कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने Maharashtra की राजनीति, हिंदुत्व, सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद, बीएमसी पार्षदों की सदस्यता रद्द होने और Prime Minister Narendra Modi की न्यूजीलैंड यात्रा सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने उपChief Minister एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और Prime Minister Narendra Modi पर सवाल उठाए.

एकनाथ शिंदे के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के Chief Minister रहते सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे में हुई गड़बड़ियों की जांच क्यों नहीं कराई गई, इस पर हुसैन दलवई ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने सही सवाल उठाया है, लेकिन उनसे भी जवाब मांगा जाना चाहिए.

हुसैन दलवई ने कहा, “जब एकनाथ शिंदे Government का हिस्सा थे, तब उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? एनडीए में शामिल होने के बाद उनके विचार बदल गए. अगर सिद्धिविनायक मंदिर में कोई अनियमितता हुई थी, तो उसकी जांच कराना उनकी Government की जिम्मेदारी थी. मंत्री रहते हुए उन्होंने कुछ नहीं किया, फिर अब यह मुद्दा क्यों उठा रहे हैं?”

वहीं, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी हुसैन दलवई ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें योगी ने कहा था कि हनुमानगढ़ी में नमाज अदा करवाई गई थी, लेकिन क्या Samajwadi Party, कांग्रेस या कोई अन्य Government जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकती है? इस पर हुसैन दलवई ने कहा, “मेरे ख्याल से जहां हिंदुओं की आस्था है, वहां नमाज पढ़ना बिल्कुल गलत था.”

बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) में अब तक चार नगरसेवकों की सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर दलवई ने कहा कि सबसे पहले यह देखा जाना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई. उन्होंने कहा, “जब किसी से काम लिया जाता है, तो पहले उसकी पूरी जांच क्यों नहीं की जाती.”

Prime Minister Narendra Modi की न्यूजीलैंड यात्रा और भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए व्यापक व्यापार समझौते को लेकर भी दलवई ने टिप्पणी की. करीब 40 साल बाद किसी भारतीय Prime Minister ने न्यूजीलैंड का दौरा किया है. इस यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने India और न्यूजीलैंड के बीच हुए इस व्यापार समझौते को दोनों देशों के लिए एक बड़ा कदम बताया.

इस पर तंज कसते हुए हुसैन दलवई ने कहा, “मुझे लगता है कि 2029 के बाद वे Prime Minister नहीं रहेंगे, इसलिए पूरी दुनिया की सैर कर रहे हैं.”

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment