
New Delhi, 22 दिसंबर . जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा नई पार्टी की घोषणा पर पलटवार किया.
केसी त्यागी ने कहा कि हुमायूं कबीर अपनी अराजकता और विभाजनकारी बयानों की राजनीति के लिए जाने जाते हैं.
New Delhi में से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा कि हुमायूं कबीर के बयानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है. वह समाज में तनाव पैदा करने के लिए जाने जाते हैं.
केसी त्यागी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हुमायूं कबीर अपनी नई पार्टी के ऐलान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. हुमायूं कबीर ने कहा कि मानवता के लिए काम करना उनका मकसद है और सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वे आगे बढ़ेंगे.
टीएमसी नेता जाकिर हुसैन की ओर से बंगाल में मंदिर-मस्जिद बनाने के दावे पर केसी त्यागी ने टीएमसी नेता को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में पहले भी बाबरी नाम की मस्जिद बनाई गई थी, जिसका परिणाम पूरे देश ने भोगा है. मैं उनके सभी प्रयासों की निंदा करता हूं.
उत्तर प्रदेश के श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक पर त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश Government द्वारा सभी धार्मिक संस्थानों को व्यवस्थित करने के प्रयासों का जदयू पूरा समर्थन करता है.
उत्तराखंड स्कूलों में गीता पाठ पर जदयू नेता ने कहा कि संविधान ने सभी को अपनी इच्छानुसार अपने धर्म का पालन करने की इजाजत दी है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर त्यागी ने कहा कि समाज में जाति के आधार पर भेदभाव और बंटवारा बहुत लंबे समय से चला आ रहा है, इसे खत्म करना चाहिए.
संघ को भाजपा के चश्मे से देखने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह संघ और भाजपा के अपने-अपने मूल्यांकन पर दिए गए वक्तव्य हैं, इस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं.
–
डीकेएम/एबीएम