बंगाल चुनाव : हेलीपैड पर उमड़ी भारी भीड़, पीएम बोले- यह अद्भुत दृश्य

कोलकाता, 11 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के उत्साह की झलक दिखाई. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बंगाल में लोगों का जोश चरम पर है.

Prime Minister ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, “दोपहर होने वाली है, तेज धूप है, लेकिन पश्चिम बंगाल का उत्साह सबसे ऊपर है.” उन्होंने कमल के प्रतीक का जिक्र करते हुए पूरे राज्य में समर्थन का संकेत भी दिया.

Prime Minister ने वीडियो संदेश में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि बंगाल का मिजाज क्या है. अभी करीब 11 से 11:30 बजे का समय है और यह आज के दिन की मेरी पहली सभा है.”

उन्होंने आगे बताया कि सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही हेलीपैड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे. यहां जवान, नौजवान, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में मौजूद हैं. यह दृश्य बेहद अद्भुत है.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब आगे सार्वजनिक सभा में जाना है, जहां लोग उनका इंतजार कर रहे हैं.

Prime Minister का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी Political दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.

बता दें कि इस बार राज्य में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, जो पिछली बार के मुकाबले काफी कम है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें बाकी 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

मतगणना 4 मई को होगी, जिसके बाद नई Government की तस्वीर साफ हो जाएगी. राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव हो रहे हैं.

खास बात यह है कि इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में संपन्न होंगे, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराए गए थे. इससे चुनाव प्रक्रिया को अधिक तेज और व्यवस्थित बनाने की कोशिश मानी जा रही है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment