मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला व युवक की मौत

Mumbai , 22 अप्रैल . Mumbai -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए.

यह हादसा शिरपुर तालुका के चोपड़ा फाटा इलाके में स्थित होटल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने एक रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दी.

जानकारी के अनुसार, ट्रक धुले से Madhya Pradesh की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने सामने चल रहे प्रवासी यात्रियों से भरे रिक्शे को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे. हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में रिक्शे में सवार पांच से छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत शिरपुर के उप-जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. Police ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.

पीएम

Leave a Comment