दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत

अलवर, 17 दिसंबर . Rajasthan के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर Wednesday अल सुबह एक भीषण हादसा हुआ. रैणी थाना अंतर्गत एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से jaipur जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई.

टक्कर लगने के तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया. इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद jaipur रेफर किया गया.

जानकारी के अनुसार, पिकअप में कुल चार लोग सवार थे. टक्कर के बाद वाहन में आग लगी गई और वाहन में बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए. सूचना मिलने पर रैणी Police मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को तुरंत बाहर निकालकर रैणी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे चालक की हालत नाजुक होने पर उसे jaipur के लिए रेफर कर दिया गया.

तीनों मृतकों के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. Police के अनुसार हादसे में मृतकों और घायल की पहचान हो गई है. मृतकों की पहचान Haryana के बहादुरगढ़ निवासी मोहित, मध्यप्रदेश के सागर निवासी दीपेंद्र और पदम के रूप में हुई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान Haryana के झज्जर निवासी हन्नी के रूप में की गई है. Police ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है.

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हादसे के दौरान आपस में कई वाहन टकराए हो सकते हैं, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई. हालांकि, जब तक Police मौके पर पहुंची, तब तक घटनास्थल पर केवल जली हुई पिकअप ही मौजूद थी और कोई अन्य वाहन वहां नहीं मिला. Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

पीएसके

Leave a Comment