‘झूठी ईशनिंदा की खौफनाक सजा’, तसलीमा नसरीन ने दीपू चंद्र दास की हत्या पर उठाए सवाल

ढाका, 20 दिसंबर . निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तसलीमा नसरीन ने Saturday को दावा किया कि बांग्लादेश में भीड़ द्वारा मार दिए गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया था. यह आरोप मैमनसिंह जिले की एक फैक्ट्री में काम करने वाले उसके एक मुस्लिम सहकर्मी ने लगाया था.

तसलीमा नसरीन के अनुसार, यह भयावह घटना तब हुई जब दीपू Police की सुरक्षा में था.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दीपू का एक वीडियो साझा करते हुए बताया, “दीपू चंद्र दास मैमनसिंह के भालुका में एक फैक्ट्री में काम करता था. वह एक गरीब मजदूर था. एक दिन किसी छोटी बात पर उसके मुस्लिम सहकर्मी ने उसे सबक सिखाने की ठान ली. इसलिए भीड़ के बीच उसने घोषणा की कि दीपू ने पैगंबर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है. बस इतना ही काफी था.”

नसरीन ने लिखा कि इसके बाद उग्र भीड़ ने दीपू पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. बाद में Police ने उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया, यानी वह Police की सुरक्षा में था.

उनका कहना है कि दीपू ने Police को पूरी घटना बताई और साफ कहा कि उसने पैगंबर के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी. उसने यह भी बताया कि यह सब उसके सहकर्मी की साजिश थी.

तसलीमा नसरीन ने आरोप लगाया कि Police ने उस सहकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा, “Police में से कई लोग जिहाद के प्रति सहानुभूति रखते हैं. क्या कट्टर सोच के कारण Police ने दीपू को फिर से उग्र लोगों के हवाले कर दिया, या फिर कट्टरपंथियों ने थाने से उसे जबरन निकाल लिया? इसके बाद दीपू के साथ मारपीट की गई, उसे लटकाया गया और जला दिया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि दीपू अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था. उसकी कमाई से उसके दिव्यांग पिता, मां, पत्नी और बच्चे का पालन-पोषण होता था. अब उसके परिवार का क्या होगा, यह बड़ा सवाल है. दोषियों को सजा कौन दिलाएगा और परिवार की मदद कौन करेगा?

नसरीन ने दुख जताया कि दीपू के परिवार के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वे India भागकर अपनी जान बचा सकें. गरीबों का कोई सहारा नहीं होता, उनके पास न देश बचता है और न ही सुरक्षा, यहां तक कि कोई धर्म भी नहीं बचता है.

एएस/

Leave a Comment