मेरठ में खौफनाक वारदात: जहरीली इंजेक्शन देकर की महिला डॉक्टर की हत्या, प्रेमी और साथी गिरफ्तार

मेरठ, 19 जुलाई . उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक निजी अस्पताल की डॉक्टर की हत्या कर दी गई. Police ने बताया कि इस हत्याकांड में नर्स के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ने ड्रिप में कथित तौर पर जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि मामला मेरठ के लोहियानगर इलाके का है. सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि Saturday को सूचना मिली थी कि नर्स ने जहर खाकर आत्महत्या की है. इस सूचना पर तत्काल स्थानीय Police पहुंची और कार्रवाई शुरू की.

शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, क्योंकि घटनास्थल से सल्फर की गोलियां और एक सुसाइड नोट मिला था. हालांकि, मृतका के परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई.

जांच में सामने आया कि अस्पताल कर्मचारी सुरेश और नर्स के बीच पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे. जांच में यह भी सामने आया कि नर्स के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह अपने परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के लिए अस्पताल में नौकरी कर रही थी.

Police के अनुसार, आरोपी सुरेश भी शादीशुदा है और उसका 5 साल का एक बेटा है. सुरेश पर नर्स लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि घटना के दिन cctv में सुरेश और उसका दोस्त नजर आया था.

Police ने बताया कि जब नर्स ने कमजोरी महसूस होने की बात कही थी, तो उसे ड्रिप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया. वहां ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसे इंजेक्ट कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. cctv में देखा गया कि सुरेश को ग्लब्स पहनकर कमरे से बाहर निकला था.

आरोप है कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने Police को गुमराह करने के लिए नोटपैड पर फर्जी सुसाइड नोट लिखा और शव के पास रख दिया. साथ ही सल्फर की गोलियां भी रख दीं, ताकि मामला आत्महत्या का लगे.

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि जब सुरेश व इसके दोस्त को पकड़ा गया, तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. उन्होंने बताया कि Police ने मौके से सुसाइड नोट, नोटपैड, रासायनिक पदार्थ का रैपर, कैनूला और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. इसके अलावा, मामले में Police आगे की कार्रवाई में जुटी है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment