
Lucknow, 20 अगस्त . Lucknow में Thursday को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर पहले अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद घर लौटकर अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली. घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई.
आरोपी की पहचान एसबीआई कर्मचारी मानस वाजपेयी के रूप में हुई है. Police के अनुसार, उसने दोपहर करीब 12 बजे गोमती नगर के पॉश इलाके में स्थित एक आईसीआईसीआई बैंक शाखा के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी.
Police और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 38 वर्षीय मानस वाजपेयी ने बैंक के बाहर पत्नी को बुलाया, जहां दोनों ने कुछ मिनट तक बातचीत की. इसके बाद उसने कथित तौर पर दिव्या पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. घायल दिव्या को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Police के अनुसार, मानस और दिव्या की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से अलग रह रहे थे. दिव्या ने पिछले साल तलाक के लिए भी अर्जी दाखिल की थी.
डीसीपी ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि Police को शुरुआत में गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. Police टीम घटना की जांच में जुटी ही थी कि एक अन्य सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है.
डॉ. शर्मा ने बताया कि बाद में पुष्टि हुई कि दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति मानस वाजपेयी शामिल था. उसने पहले अपनी पत्नी और फिर बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.
Police के मुताबिक, आरोपी ने घर में अपनी 28 वर्षीय बहन शिवा वाजपेयी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. बताया जा रहा है कि शिवा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं. Police ने घर से तीन हथियार बरामद किए हैं.
इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. Police के अनुसार, आत्महत्या से पहले मानस ने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने पत्नी और बहन की हत्या करने की बात लिखी थी.
आरोपी के घर के पास रहने वाले एक दुकानदार ने बताया कि मानस करीब दोपहर 12.30 बजे घर लौटा था और काफी घबराया हुआ नजर आ रहा था. दुकानदार के अनुसार, वह जल्दी में था और उसे काफी पसीना आ रहा था. घर में जाने के बाद उसने हनुमान चालीसा चलाया.
बाद में पड़ोसी ने मानस का व्हाट्सऐप स्टेटस देखा और घर के अंदर गया, जहां कथित तौर पर उसने मानस को मृत पाया. घटना के बाद दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने social media पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें अपनी बहन को गोली मारे जाने और लोहिया अस्पताल ले जाए जाने की सूचना मिली है.
उन्होंने उत्तर प्रदेश Police को टैग करते हुए लोगों से दिव्या के लिए प्रार्थना करने की अपील की. Police पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.
–
डीएससी