गृहमंत्री अमित शाह सदन का सम्मान करें और सवालों का जवाब दें : सुखदेव भगत

New Delhi, 5 अगस्त . कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी Government और आरएसएस को घेरा. सांसद ने गृहमंत्री से अपील की कि वे सदन का सम्मान करते हुए हाल ही हुए प्रमुख मुद्दों पर जनता को जवाब दें.

भाजपा द्वारा संसद की कार्यवाही न चलने देने का आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत सिंह ने से बातचीत में कहा, “देश जानना चाहता है कि अमित शाह सदन में कब आएंगे और जवाब देंगे. गृह मंत्री सदन का सम्मान करें और सवालों का समाधान करें. महत्वपूर्ण सदन चल रहा है लेकिन गृह मंत्री सदन से गायब हैं और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. अमित शाह अपनी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होते हैं लेकिन देश की जनता को जवाब देने के लिए सदन में नहीं आ रहे हैं. इसलिए भारतीय जनता पार्टी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि आरएसएस इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहा है. इस पर सुखदेव भगत ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि आरएसएस आज भी हीनभावना से ग्रस्त है. आजादी की लड़ाई में पूरे देश ने हिस्सा लिया था और समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपने-अपने तरीके से ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. हालांकि, ‘India छोड़ो आंदोलन’ के दौरान आरएसएस अंग्रेजों के साथ खड़ा था. जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या हुई, तो आरएसएस से जुड़े लोग सीधे तौर पर उसमें शामिल पाए गए थे. उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है, कभी भी अपने मुख्यालय पर इसे नहीं फहराया और कभी भी संविधान को सच्चे मन से स्वीकार नहीं किया.”

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “निश्चित रूप से उदयनिधि स्टालिन के कद को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि वे शब्दों के चयन में संयम बरतेंगे. दूसरी बात, उन्हें नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए. खासकर महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए क्योंकि ये Political मर्यादा के सिद्धांतों के खिलाफ हैं.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment