
रांची, 4 मार्च . रांची सहित पूरे Jharkhand में होली का पर्व Monday को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.
सुबह से ही शहरों और गांवों में रंग-गुलाल की धूम रही. लोग एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई स्थानों पर सामूहिक मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे.
उन्होंने कामना की कि यह पर्व समाज में सौहार्द और सद्भाव को और मजबूत बनाए. Chief Minister हेमंत सोरेन ने भी social media के जरिए राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है. यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है.
Chief Minister ने कामना की कि होली का यह शुभ दिन सभी के जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए तथा हर घर में सुख-समृद्धि का संचार हो. इधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, रांची में भी सामूहिक रूप से होली मनाई गई.
प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर संगठनात्मक एकता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने social media पर किए गए पोस्ट में कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए. राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
कई स्थानों पर डीजे और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग थिरकते नजर आए. प्रशासन ने भी शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं.
–
एसएनसी/डीएससी