
पलवल, 13 अगस्त . Haryana के पलवल में Thursday को 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने इतिहास रच दिया. यात्रा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया. Haryana Government में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री तथा पलवल के विधायक गौरव गौतम ने social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की.
गौरव गौतम ने बताया कि पलवल की धरती पर तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा ने ‘राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए सबसे ज़्यादा लोग’ और ‘झंडे के साथ सबसे लंबा सामूहिक मार्च’ के दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पलवल और Haryana का गौरव वैश्विक स्तर पर बढ़ा है.
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से जारी प्रमाणन में कहा गया कि ‘झंडे के साथ सबसे लंबा सामूहिक मार्च’ का विश्व रिकॉर्ड पलवल, Haryana के गौरव गौतम की ओर से बनाया गया. रिकॉर्ड के अनुसार, 13 अगस्त को हजारों लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ हाथ में लेकर रिकॉर्ड दूरी तक मार्च किया. इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना के शानदार प्रदर्शन के उद्देश्य से किया गया.
गौरव गौतम ने अपनी पोस्ट में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा और Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी के नेतृत्व को दिया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन हजारों देशभक्त नागरिकों और युवाओं को समर्पित है, जिन्होंने अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रप्रेम के साथ तिरंगे को थामकर इस ऐतिहासिक क्षण को साकार किया.
उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि तिरंगे के प्रति हमारे प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का विश्व पटल पर अंकित गौरव है.”
–
डीएससी