
गुवाहाटी, 12 मई . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने हिमंत बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार असम के Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी. सैकिया ने सरमा के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताया. शपथ ग्रहण समारोह में Prime Minister Narendra Modi, भाजपा शासित राज्यों के Chief Minister और उपChief Minister और सहयोगी दलों के नेता सहित एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए.
देवजीत सैकिया ने social media पर लिखा, “डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के लगातार दूसरी बार असम के Chief Minister के तौर पर शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक समारोह में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ. यह सचमुच एक गंभीर और महत्वपूर्ण मौका था. Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई गणमान्य व्यक्तियों और एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ ने अपनी मौजूदगी से इसे शोभायमान किया.”
सैकिया ने कहा कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी असम के लोगों के विश्वास और आकांक्षाओं को दिखाती है. उन्होंने सरमा और उनकी टीम को राज्य को और ज्यादा प्रगति और समृद्धि की ओर ले जाने में लगातार सफलता मिलने की कामना की.
बता दें कि सैकिया असम के गुवाहाटी से संबंध रखते हैं.
राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी जीत के बाद सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के Chief Minister के तौर पर शपथ ली. Tuesday को Governor लक्ष्मण आचार्य ने सरमा को पद की शपथ दिलाई. चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
असम विधानसभा की 126 सीटों में से 82 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. अपने सहयोगियों, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट और असम गण परिषद के साथ मिलकर एनडीए ने 102 सीट का आंकड़ा छूआ. बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटें जीतीं. कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी, रायजोर दल, ने दो सीटें जीतीं. असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था.
–
पीएके