यूपी : बुलंदशहर में मंदिर चोरी का आरोपी हिमांशु गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

बुलंदशहर, 19 मई . जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर गैंगस्टर के साथ Police की मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जसर बम्बे पुलिया के पास हुई. Police को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदिर चोरी गैंग का सदस्य हिमांशु इलाके में सक्रिय है. चेकिंग अभियान के दौरान जब Police टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का संकेत किया, तो आरोपी ने Police पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में Police ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई.

आरोपी की पहचान हिमांशु (पुत्र प्रहलाद) के रूप में हुई है. वह आहार थाना क्षेत्र के गांव सियाली नगर का निवासी है. Police के अनुसार हिमांशु पर पहले से 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह मंदिरों में चोरी करने का शातिर अपराधी है.

Police ने आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम चांदी, एक चोरी की बाइक और एक अवैध असलहा बरामद किया है.

बुलंदशहर देहात के Police अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने को बताया, “कुछ दिनों पहले जहांगीराबाद क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी हुई थी. चांदी का छत्र, चांदी का मुकुट, इनवर्टर बैटरी और नकदी चोरी हुई थी. cctv फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से हमने इस गैंग के दो सदस्यों अंकित (पुत्र सतपाल सिंह) और रसिक (पुत्र कमल सिंह) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.”

एसपी ने कहा, “पूछताछ में दोनों ने हिमांशु के साथ कई अन्य चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की. हिमांशु की तलाश में मुखबिर की सूचना पर टीम ने चेकिंग की. आरोपी ने Police पर फायरिंग की, जिसके जवाब में Police ने गोली चलाई. आरोपी घायल है और उसका इलाज चल रहा है. आगे की जांच जारी है.”

Police ने इस मुठभेड़ को मंदिर चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है. हिमांशु के दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. Police अब इस गैंग के अन्य सदस्यों और चोरी के सामान के ठिकाने का पता लगाने में जुटी हुई है.

एससीएच

Leave a Comment