बांग्लादेश के गृह मंत्री से मिले उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, द्विपक्षीय संबंधों और सुरक्षा पर चर्चा

नई द‍िल्‍ली, 10 अगस्त . बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से मुलाकात कर सुरक्षा सहयोग समेत आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Monday को बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद से शिष्टाचार मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. बातचीत में आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किया गया, जिनमें India और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा सहयोग भी प्रमुख विषय रहा.”

बैठक के दौरान उच्चायुक्त त्रिवेदी ने कहा कि भारत, आपसी हितों, आपसी लाभ और एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान करते हुए, हर क्षेत्र में लोगों को केंद्र में रखकर सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है.

दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया.

इससे पहले उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान से मुलाकात की. इस दौरान उच्चायुक्त ने पीएम तारिक रहमान को India के Prime Minister मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं. उन्‍होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश की Government और यहां के लोगों के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य को ध्यान में रखकर मिलकर काम करना चाहता है.

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. साथ ही India और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की गई.

बातचीत में लोगों को केंद्र में रखने वाले दृष्टिकोण पर जोर दिया गया, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके.

India ने बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान को 12-13 सितंबर को New Delhi में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. उन्हें यह निमंत्रण ‘बिम्सटेक’ (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में दिया गया है.

एवाई/वीसी

Leave a Comment