
New Delhi, 2 मार्च . टी20 विश्व कप 2026 में Pakistan क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है.
Pakistan की एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और सुपर-8 से आगे न बढ़ पाने की वजह से टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है. माना जा रहा है कि Pakistan क्रिकेट टीम पर India के खिलाफ मिली हार के बाद ही जुर्माना लगाने का फैसला कर लिया गया था.
हालांकि पीसीबी की तरफ से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक Pakistan क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में Pakistan के प्रदर्शन से नाराज हैं. नकवी सलमान आगा को Pakistan टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं. इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि Pakistan को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए.
Pakistan क्रिकेट टीम का विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीम ग्रुप स्टेज में India के खिलाफ बड़े अंतर से हारी थी, लेकिन छोटी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंच गई थी. सुपर-8 के तीन मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच में Pakistan को महज 5 रन से जीत मिली, जबकि सेमीफाइनल में जाने के लिए कम से कम 65 रन से जीत हासिल करनी थी. श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भी Pakistan टूर्नामेंट से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई.
–
पीएके