Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

तमिलनाडु में लू के हालात बने रहेंगे, मौसम विभाग ने समुद्र में हलचल की दी चेतावनी

तमिलनाडु में लू के हालात बने रहेंगे, मौसम विभाग ने समुद्र में हलचल की दी चेतावनी

चेन्नई, 15 जुलाई . तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेतावनी दी है कि राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर अंदरूनी जिलों में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति बनी रह सकती है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे समुद्र में न जाएं, क्योंकि दक्षिणी तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है.

ताजा अनुमान के मुताबिक, Wednesday को राज्य के अंदरूनी जिलों में एक-दो जगहों पर लू जैसी स्थिति हो सकती है. 16 जुलाई तक दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की उम्मीद है. अंदरूनी इलाकों में तापमान मौसमी औसत से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है.

तमिलनाडु के तटीय जिलों और पुडुचेरी में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अधिक तापमान और ज्यादा नमी के कारण कई तटीय इलाकों में भीषण गर्मी और बेचैनी हो सकती है. ऐसे हालात में गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों, बाहर काम करने वालों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए.

लोगों को सलाह दी गई है कि वे शरीर में पानी की कमी न होने दें. दोपहर के समय सीधी धूप में ज़्यादा देर तक न रहें और गर्मी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें.

चेन्नई में अगले दो दिनों तक मौसम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. हालांकि, बादल छाए रहने के बावजूद, लगातार अधिक तापमान और नमी के कारण शहर में उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को काफी परेशानी हो सकती है, खासकर दोपहर और शाम के शुरुआती समय में.

राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का असर बने रहने की उम्मीद है. आरएमएसी ने Wednesday को पश्चिमी घाट के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. बाकी जिलों में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन सागर और तमिलनाडु के आस-पास के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. समुद्र में खराब हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि जब तक हालात बेहतर न हों, वे इन इलाकों में न जाएं.

मौसम विभाग ने कहा है कि वह मौसम में हो रहे बदलावों पर बारीकी से नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर नई सलाह जारी करेगा. साथ ही, विभाग ने लोगों से Governmentी अनुमानों का पालन करने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि राज्य भर में लू के हालात बने हुए हैं.

–

ओपी/एएस

Share