उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर सुनवाई, पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश

New Delhi, 19 मार्च . दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हत्या के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर उठी चिंताओं पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई. इस दौरान संभावित हिंसा और शांति भंग की आशंका को लेकर दायर याचिका पर अदालत ने दिल्ली Police और केंद्र Government से स्थिति की जानकारी मांगी.

सुनवाई के दौरान दिल्ली Police ने अदालत को बताया कि इलाके में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी भी तरह की अशांति की स्थिति नहीं है. Police ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं. Police के मुताबिक, 5 मार्च से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की 22 कंपनियां इलाके में तैनात हैं, जिनमें करीब 700 से 800 जवान हथियारों के साथ मौजूद हैं. इसके अलावा जिले की स्थानीय Police भी लगातार निगरानी बनाए हुए है.

दिल्ली Police ने याचिका का विरोध करते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि इस तरह की याचिकाओं से अनावश्यक डर का माहौल बनाया जाता है. वहीं केंद्र Government की ओर से पेश वकील ने भी Police की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि यह उन मामलों में से एक है, जहां Police ने स्थिति को बेहद कुशलता से संभाला है.

दूसरी ओर, याचिकाकर्ता की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए. याचिकाकर्ता के वकील नित्या रामकृष्णन ने अदालत को बताया कि Police शांति व्यवस्था के नाम पर कुछ समुदाय के लोगों को मस्जिद जाने से रोक रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 15 मार्च को एक पार्क में कुछ लोग इकट्ठा हुए थे, जहां कथित रूप से हिंसा और हत्या के लिए उकसाने वाली बातें कही गईं. उनके अनुसार, इस सभा में देहरादून से भी कुछ लोग शामिल हुए थे.

इस पर केंद्र Government के वकील ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और अदालत को इसे पब्लिसिटी का मंच नहीं बनने देना चाहिए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि वह Police द्वारा दी गई जानकारी को रिकॉर्ड पर ले रही है और Police को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जाते हैं. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस समय सबसे जरूरी है कि किसी भी तरह की भड़काऊ घटना को रोका जाए और शांति बनाए रखी जाए.

एमएस/

Leave a Comment