दिल्ली में अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री, हेल्थ सर्विस सेक्टर में सहयोग पर होगी चर्चा

New Delhi, 16 दिसंबर . अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली Tuesday को India पहुंचे. यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करना है.

विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री की India यात्रा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के पब्लिक हेल्थ मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली का India की पहली आधिकारिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा अफगानिस्तान के हेल्थकेयर सिस्टम के लिए India के लगातार समर्थन को दिखाती है, और हम उपयोगी बातचीत की उम्मीद करते हैं.

India ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में योगदान दिया है, जो अफगान लोगों के प्रति उसके अटूट समर्थन की पुष्टि करता है.

इस महीने की शुरुआत में India ने काबुल को इन्फ्लूएंजा और मेनिन्जाइटिस के टीकों की 63,734 खुराकें भेजीं.

28 नवंबर, India ने अफगानिस्तान को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए 73 टन जीवन रक्षक दवाएं, टीके और आवश्यक पूरक सामग्री भेजीं.

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट कर कहा, “अफगानिस्तान के स्वास्थ्य सेवा प्रयासों को बढ़ावा देते हुए India ने तत्काल चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काबुल को 73 टन जीवन रक्षक दवाएं, टीके और आवश्यक पूरक सामग्री भेजी हैं. अफगान जनता के प्रति India का अटूट समर्थन जारी है.”

अफगानिस्तान से India की यह तीसरी मंत्रिस्तरीय यात्रा है.

अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी 20 नवंबर को New Delhi आए थे और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार, संपर्क और जन-संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने अफगानिस्तान के लोगों के विकास और कल्याण के लिए India के समर्थन को दोहराया.

इसे लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था, “New Delhi में अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी से मुलाकात करके मुझे खुशी हुई. हमने अपने व्यापार, संपर्क और जन-संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. हमने अफगानिस्तान के लोगों के विकास और कल्याण के लिए India के समर्थन को दोहराया.”

डीकेपी/

Leave a Comment